फरवरी 2022 में मकर राशि में ग्रहों का महासंयोग होने वाला है। फरवरी में मकर राशि में त्रिग्रही, चतुर्ग्रही और पंचग्रही योग बनेगा। फरवरी में बन रहे ग्रहों के योगों का असर लंबे समय तक दिखाई देगा। मौसम के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी इनका प्रभाव देखने को मिलेगा। 

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार फरवरी के अंत में पंचग्रही यानी पांच ग्रहों का योग बनेगा। इसका प्रभाव मार्च में भी दिखेगा। पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, इनके नतीजे वाले दिन यानी 10 मार्च को तीन ग्रह शुक्र, मंगल और शनि मकर में रहेंगे। तीन अन्य ग्रह सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में रहेंगे। इन ग्रहों की वजह से चुनाव के अप्रत्याशित परिणाम आ सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फरवरी में कब बनेंगे कौन से योग
फरवरी में तीन बड़े योग बन रहे हैं। माह के आरंभ में मकर राशि में सूर्य, बुध, चंद्र और शनि ग्रह युति रहेगी। इसके बाद चंद्र जल्दी ही राशि से निकल जाएगा। 13 फरवरी को सूर्य मकर से निकलकर कुंभ राशि में जाएगा। 26 को मंगल उच्च का होकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस कारण मकर राशि में मंगल, बुध और शनि का योग बनेगा। 28 फरवरी को शुक्र और चंद्र भी मकर में आ जाएंगे, जिससे पंचग्रही योग बनेगा।

मौसम में बदलाव आने लगेगा
ग्रहों के इन योगों की वजह से मौसम में सर्दी का असर कम होगा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी कम होने लगेगी। फरवरी-मार्च में मौसम सुहाना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ती जाएगी। दक्षिण और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। समुद्री किनारों में गर्मी ज्यादा रहेगी।

फरवरी में कौन-कौन से शुभ काम करें
- फरवरी में सभी 12 राशियों के लोगों को शनि के लिए तेल का दान करना चाहिए। 
- चंद्र और शुक्र के लिए शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाएं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
- गुरु ग्रह के लिए चने की दाल का दान करें या केले के पेड़ की पूजा करें और उसमें हल्दी मिश्रित जल चढ़ाएं।
- सूर्य को रोज जल चढ़ाएं और गरीबों को गेहूं का दान करें। 
- मंगल के लिए लाल मसूर की दाल का दान करें या नदी में प्रवाहित करें।

ये भी पढ़ें...

उत्तराषाढ़ा से निकलकर श्रवण नक्षत्र में आया सूर्य, जानिए किस राशि पर कैसा होगा असर