9 मार्च, बुधवार को कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं, जिसके चलते ये दिन बहुत ही खास हो रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बुधवार को सिद्धि सर्वार्थसिद्धि और रवियोग होने इस दिन हर काम में सफलता मिलेगी।

उज्जैन. 9 मार्च, बुधवार को शुभ संयोग में आप किसी नए काम की शुरूआत भी कर सकते हैं। इन शुभ योगों में की गई खरीदी भी घर की सुख-समृद्धि बढ़ाने वाली रहेगी। बुधवार को भगवान श्रीगणेश की पूजा करना भी बहुत शुभ रहता है। इसके अगले दिन यानी 10 मार्च से होलाष्टक शुरू हो जाएगा, इसके लिए बन रहा ये शुभ संयोग सभी कामों के लिए उत्तम फल देने वाला है। इसके बाद लंबे समय तक शुभ कार्यों पर रोक लगी रहेगी क्योंकि 14 मार्च से मल मास शुरू हो जाएगा, जो 14 अप्रैल तक रहेगा।

ये भी पढ़ें- होलाष्टक 10 मार्च से: पूरे सप्ताह रहेगी शुभ कार्यों पर रोक, तिथि बढ़ने से अशुभ प्रभाव में आएगी कमी

बुधवार को 3 शुभ योग का संयोग 
बुधवार के साथ तीन शुभ योगों के संयोग के चलते दिन उत्तम फलदायी है। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र में चंद्रमा होने से सिद्धि योग बन रहा है। वहीं सूर्य और चंद्रमा के नक्षत्रों से रवियोग बना है। साथ ही तिथि, वार और नक्षत्र से मिलकर सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा। इन 3 शुभ योगों में रुके हुए कार्य करने से सफलता मिलेगी। इस दिन सुबह नहाने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दें और भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा करें। इससे व्यापार और नौकरी में प्रगति होगी और सभी कार्य सिद्ध होंगे।

ये भी पढ़ें- 24 मार्च तक कुंभ राशि में रहेगा बुध, मेष सहित इन 4 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या करें इस शुभ संयोग में?
1.
9 मार्च, बुधवार को सिद्धि योग है, जो हर काम पूरा करने में मदद करता है। जरूरी निवेश, लेन-देन और नई शुरुआत सिद्धि योग में ही करनी चाहिए। इससे सफलता मिलती है। 
2. इसके अलावा झगड़े निपटाने या समझौता करने के लिए भी यह योग शुभ होता है। इस योग में किए गए कार्य से मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। 
3. वहीं सर्वार्थसिद्धि और रवियोग में किए कार्य शुभ फलदायी रहते हैं। इन शुभ योगों में की गई खरीदारी समृद्धि देने वाली होती है।
4. बुधवार को ये शुभ संयोग बनने से इस दिन बुध ग्रह से संबंधित उपाय भी किए जा सकते हैं। जिन लोगों की कुंडली में बुध अशुभ स्थिति में है, वे अगर इस दिन बुध ग्रह के मंत्रों का जाप करें तो फायदा अवश्य हो सकता है।

ये भी पढ़ें- 

Holashtak 2022: 17 मार्च को होलिका दहन के साथ खत्म हो जाएगा फाल्गुन मास, इसके पहले 8 दिन रहेगा होलाष्टक


31 मार्च तक मकर राशि में रहेगा सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

गुजरात के वलसाड़ में है 300 साल पुराना अनोखा मंदिर, यहां होती है मछली की हड्डियों की पूजा

क्या महाभारत युद्ध में शिवजी ने भी दिया था पांडवों का साथ, अर्जुन ने महर्षि वेदव्यास को बताई थी ये अनोखी घटना?