7 जुलाई, बुधवार को बुध ग्रह वृष राशि से निकलकर मिथुन में आ जाएगा। ये इस ग्रह की स्वराशि है। इस राशि में सूर्य पहले से ही स्थित है। बुध और सूर्य के एक ही ग्रह में होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा।

उज्जैन. ये शुभ योग 16 जुलाई तक रहेगा। इस शुभ संयोग के प्रभाव से देश में राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक बदलाव दिखेंगे। साथ ही इसका असर सभी राशियों पर भी पड़ेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

5 राशियों के लिए शुभ
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, मिथुन राशि में बुध के आ जाने से वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता है। इसके अलावा इन राशियों के लोग बड़े कामकाज की योजनाएं बनाएंगे। इन लोगों की तर्क शक्ति भी बढ़ेगी।

इन राशियों के लिए सामान्य
बुध के राशि परिवर्तन से मेष, मिथुन, कुंभ और तुला राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन 4 राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज को लेकर नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। दौड़-भाग बनी रहेगी। साथ ही लेन-देन और निवेश सोच-समझकर करना होगा। सेहत के मामलों में इन राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

इन राशियों के लिए अशुभ
मिथुन राशि में बुध के आने से कर्क, धनु और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन 3 राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सेविंग खत्म होने और निवेश में नुकसान होने की आशंका है। लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। नसों से संबंधी रोग हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।