भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अनेक मंत्रों की रचना की गई है, लेकिन कुछ मंत्र ऐसे हैं, जिनके जाप से महादेव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

उज्जैन. इन मंत्रों का जाप महाशिवरात्रि (21 फरवरी, शुक्रवार) पर किया जाए तो बहुत ही शुभ रहता है। ये मंत्र इस प्रकार हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. ऊं नमः शिवाय
2. ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
3. ऊं तत्पुरुषाय विदमहे, महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्।
4. दर्शनं बिल्वपत्रस्य स्पर्शनं पापनाशनम् |
अघोरपापसंहारं बिल्वपत्रं शिवार्पणम् ||

(शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाते समय ये मंत्र बोलना चाहिए)

कैसे करें मंत्रों का जाप ?
1.
महाशिवरात्रि की सुबह स्नान आदि करने के बाद किसी मंदिर में या घर पर ही शिवजी की पूजा करें।
2. शिवजी के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
3. कुश के आसन पर बैठकर रुद्राक्ष की माला से इनमें से किसी एक मंत्र का जाप करें।
4. कम से कम 5 माला जाप अवश्य करें। इसके बाद शिवजी की आरती करें।