14 मार्च को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू हो गया है। ये माह 14 अप्रैल तक रहेगा।

उज्जैन. 14 मार्च को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू हो गया है। ये माह 14 अप्रैल तक रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार खरमास में किसी पवित्र नदी में स्नान और दान-पुण्य करना चाहिए। अपने इष्टदेव की विशेष पूजा करनी चाहिए। सूर्य को जल चढ़ाकर ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। जानिए राशि अनुसार किन चीजों का दान कर सकते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष- इन लोगों को तिल का दान करना चाहिए। अब गर्मी के दिनों में मच्छर बढ़ेंगे, ऐसे में किसी गरीब को मच्छरदानी का दान करें।
वृष- इस राशि के लोग वस्त्रों का और अनाज का दान कर सकते हैं।
मिथुन- मिथुन राशि के लोग जरूरतमंद लोगों को हरे मूंग का दान करें। किसी गौशाला में घास का दान करें।
कर्क- कर्क राशि के लोग फलों का और शहद का दान कर सकते हैं।
सिंह- राशि सिंह के लोगों के लिए गुड़ और चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।
कन्या- मीन संक्रांति पर गरीबों बच्चों को शिक्षा से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए।
तुला- ये लोग दूध का दान कर सकते हैं। चावल का दान किसी मंदिर में करें।
वृश्चिक- दूध, दही से बनी चीजें गरीब बच्चों को खिलाएं।
धनु- इस राशि के लोग गौशाला में घास और धन का दान करें। हल्दी का भी दान करें।
मकर- ये लोग किसी गरीब व्यक्ति को उड़द की दाल और सरसों के तेल का दान करें।
कुंभ- कुंभ राशि वाले लोग काले तिल और तेल का दान किसी मंदिर में करें।
मीन- ये लोग संक्रांति पर चने की दाल, हल्दी का दान कर सकते हैं।