शनि ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करने के बाद अब डिग्री में बदलाव होने के साथ देश के लिए शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत दिखाई देने लगेंगे।

उज्जैन. मकर राशि में प्रवेश करने के बाद शनि शुरुआत में शून्य डिग्री पर था और डिग्री में बदलाव होने के साथ ही इसका प्रभाव जल्दी ही देखने को मिलेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये होगा देश-दुनिया पर असर
- काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा के अनुसार शनि ग्रह की स्थिति में बदलाव होना देश के लिए शुभ होगा, लेकिन शत्रु ग्रह के साथ होने से राष्ट्रीय राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप बढ़ेगा।
- जनता को राष्ट्रहित के कठोर नियमों के कारण परेशानी हो सकती है। देश में असंतोष का माहौल रहेगा।
- ज्योतिषाचार्य पं मिश्रा के अनुसार, 22 मार्च को मंगल भी मकर राशि में आ जाएगा। इसके बाद 31 मार्च को बृहस्पति भी मकर राशि में प्रवेश करेगा।
- शनि और गुरु की युति से काफी लंबे समय से जो कानूनी मामले लंबित पड़े हैं, उनके फैसले होने की संभावना बनेगी।
- मंगल उच्चराशि में, शनि स्वराशि और बृहस्पति नीच में होकर एक ही राशि में रहेंगे। बृहस्पति के कारण नीच भंग राज योग भी बनेगा। ऐसे में अदालत के फैसले लीक से अलग हटकर होंगे।

राशियों पर असर
- इस परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ-अशुभ और मिलाजुला असर रहेगा। सबसे अधिक फायदा इससे मिथुन, कन्या और कुंभ राशि वालों को मिलेगा।
- वही मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए यह मिश्रित फल देने वाला रहेगा।
- वृषभ, तुला और मकर राशि वालों के लिए यह अशुभ रहेगा।