ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्ताह के जिस दिन किसी व्यक्ति का जन्म होता है, उसके अनुसार उसका स्वभाव भी होता है। जैसे सोमवार को जन्मे व्यक्ति पर चंद्र का प्रभाव अधिक होता है।

उज्जैन. आज हम आपको सोमवार को जन्में लोगों को स्वभाव के बारे में कुछ खास बातें बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. सोमवार को जन्में लोग सौम्य प्रकृति के होते हैं। वे सभी के साथ घुल-मिल कर रहने वाले, संवदेनशील, कल्पनाशील, प्रेमी, परिस्थिति के अनुसार ढलने वालें होते हैं।
2. ऐसे लोग वाद-विवाद से दूर ही रहते हैं। बिना वजह किसी से अप्रिय बात भी नहीं करते।
3. सोमवार को जन्में लोग दिखने में सुंदर व आकर्षक होते हैं। सबका ध्यान अपनी और आकर्षित करते हैं। माता का इनके प्रति अत्यधिक स्नेह रहता है।
4. ऐसे लोग कमजोर दिल के होते हैं। ये मेहनती होने के साथ ही अपने काम को किसी भी हालत में पूरा करते हैं।
5. सोमवार को जन्में लोग धन का अपव्यय नही करते। कई बार ये कंजूस भी हो जाते हैं।
6. इन लोगों को गले व छाती से जुडे रोग, चेचक या सफेद चकते बनना तथा आंखों से सम्बंधित रोग होने की संभावना रहती है।
7. ये लोग होटल, दूध, कागज, तेल, सौंदर्य सम्बंधी चीजों का बिजनेस करते हैं। इसके अलावा ये लेखक, कवि, मनोवैज्ञानिक व आकंडों से सम्बंधित कार्य करते हैं।
8. इनका वैवाहिक जीवन थोड़ा निराशाजनक रह सकता है, इसका कारण इनका स्वतंत्र प्रवृति का होना हैं, जो एक जगह बंध कर नही रह सकता।

नेचर और फ्यूचर के बारे में ये भी पढ़ें

अशुभ होता है हाथों की उंगलियों के बीच अधिक गैप, करना पड़ता है परेशानियां का सामना

समुद्र शास्त्र: बालों के रंग और आकार-प्रकार से भी जान सकते हैं व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर

समु्द्र शास्त्र: स्त्रियों के गाल पर तिल होता है शुभ, डिंपल वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली

हथेली का रंग देखकर भी जान सकते हैं व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य से जुड़ी खास बातें

अंक ज्योतिष: सूर्य अंक से जानिए कैसा होगा आपका भविष्य और नेचर से जुड़ी खास बातें

शरीर के इन अंगों को देखकर जानिए किसे मिल सकता है किस्मत का साथ और कौन होगा बदकिस्मत?