25 जनवरी, शनिवार से गुप्त नवरात्रि शुरू हो चुकी है, जो 3 फरवरी को पूर्ण होगी। 10 दिनों की इस नवरात्रि में 7 शुभ योग रहेंगे। जिनमें खरीदारी, लेन-देन और विवाह जैसे मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे।
उज्जैन. इन शुभ मुहूर्त के साथ बसंत पंचमी पर्व भी रहेगा, जिसके कारण नवरात्रि और भी खास हो गई हैं। शुभ मुहूर्तों में रवियोग, द्विपुष्कर योग, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग रहेंगे, जिनमें किए गए काम सिद्ध होते हैं। जानिए नवरात्रि में कब कौन-सा शुभ योग बनेगा-
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

- 25 जनवरी, शनिवार को यानी नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को सर्वार्थसिद्धि योग बनेगा।
- 26 जनवरी, रविवार को द्विपुष्कर योग बनेगा। इस योग में किए गए कामों में सफलता मिलती है।
- 28 जनवरी, मंगलवार को रवियोग बन रहा है, साथ ही इस दिन अंगारक चतुर्थी भी रहेगी। अंगारक चतुर्थी के शुभ योग में मंगल दोष की शांति के लिए उपाय किए जा सकते हैं।
- 29 जनवरी, बुधवार को रवियोग बन रहा है।
- 30 जनवरी, गुरुवार को बसंत पंचमी पर सर्वार्थसिद्धि और रवियोग होने से इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।
- 31 जनवरी, शुक्रवार को सर्वार्थसिद्धि, अमृत सिद्धि और रवियोग बन रहा है। ये तीनों ही बहुत शुभ योग हैं।
- 03 फरवरी, सोमवार को यानी गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन रवियोग बन रहा है।
- गुप्त नवरात्रि में चंद्रमा जब कुंभ और मेष राशि में रहेगा तब मंगल एवं बृहस्पति की दृष्टि चंद्रमा पर रहेगी, जिससे महालक्ष्मी और गजकेसरी योग का फल भी लोगों को मिलेगा।
