वास्तु शास्त्र में हर चीज को लेकर खास नियम बताए गए है, जिनका पालन करने पर वहां रहने वालों को कई लाभ मिलते हैं।

उज्जैन. घर-दुकान में लगाई जाने वाली घड़ी भी जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जानिए, घड़ी से जुड़ी वास्तु की खास बातें-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. घर की दक्षिण दिशा में लगाई गई घड़ी प्रगति के अवसरों को धीमा कर सकती है। इस दिशा में घड़ी लगाना परिवार के मुखिया के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता।
2. दरवाजे पर भी घड़ी नहीं लगाना चाहिए। इससे घर से बाहर आते-जाते समय नेगेटिव एनर्जी का सामना करना पड़ सकता है।
3. घर में बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिेए। इससे नेगेटिविटी बढ़ती है।
4. कुछ लोग समय पर उठने के लिए कलाई घड़ी को तकिए के नीचे रखकर सोते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। इसका भी नेगेटिव इफेक्ट हमारी लाइफ पर पड़ता है।
5. घर की पश्चिम दिशा में घड़ी लगाना शुभ रहता है। इससे घर के सदस्यों को उन्नति के नए अवसरों की प्राप्ति होती है और उत्तर दिशा में लगाई गई घड़ी पैसों के नुकसान से बचाती है।
6. घड़ी का समय एकदम ठीक रहना चाहिए। समय ठीक न होने के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है।