हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 1 फरवरी 2022, मंगलवार (Panchang February 1, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
1 फरवरी, मंगलवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी। इसे मौनी अमावस्या कहते हैं। इस दिन पवित्र नदी में स्नान किया जाता है और ग्रह, पितृ व कालसर्प दोष की शांति के लिए उपाय किए जाते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

योग और मुहूर्त
1 फरवरी, मंगलवार को सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। मंगलवार को श्रवण नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05.33 से 06.21 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.18 से 01.02 तक रहेगा। अमृत काल शाम 10.18 से 11.45 तक रहेगा। अमृत काल और अभिजीत मुहूर्त में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
1 फरवरी, मंगलवार को राहूकाल दोपहर 03:25 से शाम 04:48 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 09.55 से 11:17 तक, कुलिक दोपहर 12:40 से 02:02 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 09:22 से 10:06 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
1 फरवरी, मंगलवार को चंद्रमा मकर राशि में, सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा वर्जित मानी गई है। अगर बहुत जरूरी हो तो गुड़ खाकर घर से बाहर निकलें।