हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 11 फरवरी 2022, शुक्रवार (Panchang February 11, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
11 फरवरी, शुक्रवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
11 फरवरी, शुक्रवार को सूर्योदय मृगिशरा नक्षत्र में होगा, जो शाम लगभग 5.45 तक रहेगा। इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:28 से 06:16 तक रहेगा। अमृत काल रात 08:41 से 10:30 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.18 से 01.03 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ काम किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
11 फरवरी, शुक्रवार को राहूकाल सुबह 11:16 से दोपहर 12:41 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 03.29 से 04:53 तक, कुलिक सुबह 08:28 से 09:52 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 09:19 से 10:04 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
11 फरवरी, शुक्रवार को शाम लगभग 5 बजे तक चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा, इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।