पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 12 अप्रैल 2022, मंगलवार (Panchang April 12, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
12 अप्रैल, मंगलवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पूरे दिन रहेगी। इस दिन कामदा एकादशी का व्रत किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
12 अप्रैल, मंगलवार को सूर्योदय अश्लेषा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 08:35 तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को पहले अश्लेषा नक्षत्र होने आनंद नाम का शुभ योग और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:36 से 05:24 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:52 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 06:52 से 08:35 तक रहेगा। 

ये है राहु काल का समय
12 अप्रैल, मंगलवार को राहूकाल दोपहर 03:35 से 05:09 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 09.20 से 10:54 तक, कुलिक दोपहर 12:27 से शाम 02:01 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 08:42 से 09:32 तक और वर्ज्यम रात 09:06 से 10:46 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
12 अप्रैल, मंगलवार को राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेगा। चंद्रमा कर्क राशि में, मंगल, गुरु और शुक्र कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में, सूर्य मीन राशि में और बुध मेष राशि में रहेगा। 

इस दिशा में न करें यात्रा 
मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।