हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 13 फरवरी 2022, रविवार (Panchang February 13, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
13 फरवरी, रविवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसे भीष्म द्वादशी कहते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
13 फरवरी, रविवार को सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 9.27 तक रहेगा। इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन त्रिपुष्कर नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। रविवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:27 से 06:15 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.18 से 01.03 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त में शुभ काम किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
13 फरवरी, रविवार को राहूकाल दोपहर 04:53 से 06:18 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 12.40 से 02:05 तक, कुलिक दोपहर 03:29 से शाम 04:53 तक, दुर्मुहूर्त शाम 04:47 से 05:32 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
13 फरवरी, रविवार की सुबह सूर्य राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा। शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।