हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 14 फरवरी 2022, सोमवार (Panchang February 14, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
14 फरवरी, सोमवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन सोम प्रदोष का व्रत किया जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
14 फरवरी, सोमवार को सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11 बजे तक रहेगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र दिनभर रहेगा। सोमवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इनके अलावा इस दिन आयुष्मा, सौभाग्य, रवि और सर्वार्थसिद्धि नाम के अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:26 से 06:14 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.18 से 01.03 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 09:14 से 11:00 तक रहेगा। अमृत काल और अभिजीत मुहूर्त में शुभ काम किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
14 फरवरी, सोमवार को राहूकाल सुबह 08:27 से 09:52 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 11.16 से दोपहर 12:40 तक, कुलिक दोपहर 02:05 से 03:29 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 01:03 से 01:48 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
14 फरवरी, सोमवार की चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि यात्रा करना जरूरी हो तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।