हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 19 जनवरी 2022, बुधवार (Panchang January 17, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
19 जनवरी, बुधवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। ये तिथि पूरे दिन रहेगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
19 जनवरी, बुधवार को सूर्योदय अश्लेषा नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। बुधवार को अश्लेषा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। 19 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:37 से 06:25 तक रहेगा। इस दिन अमृत काल और अभिजित मुहूर्त नहीं हैं। 

ये है राहु काल का समय
19 जनवरी, बुधवार को राहूकाल दोपहर 12:37 से 01:58 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 08.34 से 09:55 तक, कुलिक सुबह 11:16 से 12:37 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:15 से 12:59 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
19 जनवरी, बुधवार को चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा अनुकूल नहीं होती है। इस दिन अगर यात्रा करना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर यात्रा करें।