Aaj Ka Panchang: 2 दिसंबर, शुक्रवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से रेवती नाम का शुभ योग बन रहा है, ये भी पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा इस दिन अमृतसिद्धि, सिद्धि और वज्र नाम के अन्य योग भी बनेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 10:56 से दोपहर 12:16 तक रहेगा।

उज्जैन. पंचांग को पंजकी भी कहा जाता है। पंचांग एक प्राचीन हिंदू कैलेंडर है और क्योंकि इसमें पंचांग के पांच अंग शामिल होते हैं इसलिए इसे पंचांग का नाम दिया गया है। ये पांच अंग योग, तिथि, वार, करण और नक्षत्र है। पंचांग से हम ये आसानी से जान सकते हैं कि कौन सा दिन शुभ है और कौन सा अशुभ। शुभ मुहूर्त देखने के लिए भी पंचांग का ही सहारा लिया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 December 2022)
2 दिसंबर 2022, दिन शुक्रवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र भी सुबह से लेकर रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से रेवती नाम का शुभ योग बन रहा है, ये भी पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा इस दिन अमृतसिद्धि, सिद्धि और वज्र नाम के अन्य योग भी बनेंगे।
इस दिन राहुकाल सुबह 10:56 से दोपहर 12:16 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शुक्रवार को चंद्रमा और गुरु मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

2 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल 
दिन- शुक्रवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:56 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Dec 02 1:59 PM
चन्द्रास्त - Dec 03 2:18 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:54 AM – 12:37 PM

2 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:56 PM – 4:16 PM
कुलिक - 8:15 AM – 9:35 AM
दुर्मुहूर्त - 09:04 AM – 09:46 AM और 12:37 PM – 01:20 PM
वर्ज्यम् - 06:01 PM – 07:39 PM


ये भी पढ़ें-

Mahabharata: इस योद्धा को सिर्फ 6 लोग मार सकते थे, बहुत ही दर्दनाक तरीके से हुई थी इसकी मृत्यु

शनि के नक्षत्र में बना 3 ग्रहों का संयोग, किन-किन राशियों को मिलेगा इसका शुभ फल?

Planetary Changes December 2022: दिसंबर 2022 में लगातार बदलेगी इस 1 ग्रह की स्थिति


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।