हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 2 जनवरी 2022, रविवार (Panchang January 2, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
2 जनवरी, रविवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण आदि कर्म किए जाते हैं। अमावस्या तिथि का आरंभ 1 जनवरी की रात 3.42 से होगा, जो 2 जनवरी की रात 12.3 तक रहेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
2 जनवरी, रविवार को मूल नक्षत्र शाम 4.37 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र 3 जनवरी, सोमवार दोपहर 3 बजे तक रहेगा। रविवार को पहले मूल नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से शुभ नाम के 2 योग बन रहे हैं। 2 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:36 से 06:24 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:09 से 12:51 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 10:50 से 12:14 तक रहेगा। अभिजीत और अमृत काल में शुभ काम किए जा सकते हैं। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी शाम 4.37 तक रहेगा।

ये है राहु काल का समय
2 जनवरी, रविवार को राहूकाल शाम 4:29 से 5:49 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 12.30 से 1:50 तक, कुलिक दोपहर 3:10 से 4:29 तक, दुर्मुहूर्त शाम 4:23 से 5:06 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
2 जनवरी, रविवार को बजे चंद्रमा धनु राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि, में, सूर्य धनु राशि में रहेगा। बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।