Aaj Ka Panchang: 2 जनवरी, सोमवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से चर और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल सुबह 08:31 से 09:51 तक रहेगा।

उज्जैन. पंचांग में हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल, व्रत-त्योहार, ग्रह परिवर्तन आदि की पूरी जानकारी होती है। ज्योतिषी और पंडित आदि सभी शुभ कामों के लिए मुहूर्त देखने के लिए पंचांग का ही उपयोग करते हैं। वैसे तो हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित है, लेकिन उन सभी में विक्रम पंचांग प्रमुख है। ज्योतिषियों की मानें तो ग्रह, नक्षत्र व कुछ बातों को ध्यान में रखकर एक पूर्ण सटीक पंचांग बनाया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज करें वैकुंठ एकादशी का व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार, पौष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहते हैं। कुछ ग्रंथों में इसे वैकुंठ एकादशी भी कहा गया है। इस बार ये एकादशी 2 जनवरी, सोमवार को है। मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करता है उसे योग्य संतान की प्राप्ति होती है। 

2 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 Januray 2023)
2 जनवरी 2023, दिन सोमवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दिन भर रहेगी। इसे पुत्रदा और वैकुंठ एकादशी के नाम से जाना जाता है। सोमवार को भरणी नक्षत्र दोपहर 02:23 तक रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से चर और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल सुबह 08:31 से 09:51 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और बुध (वक्री) धनु राशि में, शुक्र और शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

2 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 7:12 AM
सूर्यास्त - 5:48 PM
चन्द्रोदय - Jan 02 2:19 PM
चन्द्रास्त - Jan 03 3:56 AM

2 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:11 AM – 12:30 PM
कुलिक - 1:50 PM – 3:09 PM
दुर्मुहूर्त - 12:51 PM – 01:34 PM और 02:59 PM – 03:41 PM
वर्ज्यम् - 03:25 AM – 05:09 AM


ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक टैरो राशिफल 2-8 जनवरी 2023: ये 2 राशि वाले ले सकते हैं गलत फैसला, कौन शुरू करेगा नया बिजनेस?


साप्ताहिक राशिफल 2-8 जनवरी 2023: इन 3 राशि वालों को मिलेगी काम से राहत, किसे हो सकती है धन हानि?

Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।