हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 22 जनवरी 2022, शनिवार (Panchang January 22, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
22 जनवरी, शुक्रवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। जो सुबह 09.15 तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ हो जाएगी जो 23 जनवरी, रविवार को 09.12 तक रहेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
22 जनवरी, शनिवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सुबह 9.31 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 23 जनवरी, रविवार को सुबह लगभग 11 बजे तक रहेगा। शनिवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। 21 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:37 से 06:25 तक रहेगा। इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.16 से 12.59 तक रहेगा। अमृत काल रात 03.48 से 05.26 तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
22 जनवरी, शविवार को राहूकाल सुबह 09:56 से 11:17 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 01.59 से 03:20 तक, कुलिक सुबह 07:13 से 08:34 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:40 से 09:23 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
22 जनवरी, शनिवार को शाम लगभग 4.48 तक चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा, इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश करेगा। शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर बहुत जरूरी हो तो ड़द या अदरक खाकर यात्रा पर जाएं।