Aaj Ka Panchang: 23 दिसंबर शुक्रवार को मूल नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बनेंगे। राहुकाल सुबह 11:06 से 12:25 तक रहेगा।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों के बारे में बताया गया है। धर्म ग्रंथों के अनुसार ये 27 नक्षत्र ही दक्ष प्रजापति की पुत्रियां हैं, जिनका विवाह चंद्रमा के साथ हुआ था। पंचांग बनाते समय नक्षत्रों का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। पंचांग में वो सभी जानकारी आसानी से मिल जाती है, जो हमारे लिए जरूरी है। वर्तमान में कौन-सा संवत्सर चल रहा है, उसका नाम क्या है इसकी जानकारी भी पंचांग में बताई जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पौष अमावस्या आज
हिंदू धर्म में हर तिथि का अपना अलग महत्व है। अमावस्या तिथि को पितरों की तिथि मानी जाती है, इसलिए इस तिथि पर पितरों की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान आदि मुख्य रूप से किए जाते हैं। इस बार अमावस्या तिथि शुक्रवार को होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है, जिसके चलते ये दिन देवी लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ माना जा रहा है। 

23 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 December 2022)
23 दिसंबर 2022, दिन शुक्रवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पूरे दिन रहेगी। ये पौष अमावस्या कहलाएगी। इस दिन पितृ तर्पण करना शुभ रहता है। शुक्रवार को मूल नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार को मूल नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बनेंगे। राहुकाल सुबह 11:06 से 12:25 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शुक्रवार को चंद्रमा, सूर्य, बुध और शुक्र धनु राशि में रहेंगे। राहु मेष राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

23 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- मूल
करण- नाग और किस्तुघ्न
सूर्योदय - 7:08 AM
सूर्यास्त - 5:42 PM
चन्द्रोदय - Dec 23 6:53 AM
चन्द्रास्त - Dec 23 5:39 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:04 PM – 12:46 PM

23 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:04 PM – 4:23 PM
कुलिक - 8:27 AM – 9:47 AM
दुर्मुहूर्त - 09:15 AM – 09:57 AM, 12:46 PM – 01:29 PM
वर्ज्यम् - 09:38 AM – 11:02 AM

ये भी पढ़ें-

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?

Yearly Rashifal 2023: ज्योतिष, टैरो और न्यूमरोलॉजी से जानें कैसा रहेगा आपके लिए साल 2023


Trigrahi Yog Makar Rashi: मकर राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, 4 राशि वालों पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।