हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 23 फरवरी 2022, बुधवार (Panchang February 23, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
23 फरवरी, बुधवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। 

शुभ योग और मुहूर्त
23 फरवरी, बुधवार को सूर्योदय विशाखा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 2.40 तक रहेगा। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। साथ ही इस दिन सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:21 से 06:09 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त इस दिन नहीं है। अमृत काल सुबह 05.21 से 06.09 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है राहु काल का समय
23 फरवरी, बुधवार को राहूकाल दोपहर 12:40 से शाम 02:06 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 08.23 से 09:48 तक, कुलिक सुबह 11:14 से दोपहर 12:40 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:17 से 01:03 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
23 फरवरी, बुधवार को की सुबह चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे।

इस दिशा में न करें यात्रा
बुधवार को भी उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।