Aaj Ka Panchang: 23 नवंबर, बुधवार को विशाखा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बनेगा। इसके अलावा अमृत सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, शोभन और अतिगण्ड नाम के 4 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:13 से 01:33 तक रहेगा।

उज्जैन. तिथिर्वारश्च नक्षत्र योगः करण मेव च। एतेषां यत्र विज्ञानं पंचांग तन्निगद्यते।। अर्थ ये है कि तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी जिसमें मिलती है, उसे पंचांग कहा जाता है। पंचांग वैदिक काल से ही सनातन धर्म में काल गणना का एक प्रमुख अंग रहा है। अगर कहा जाए कि पंचांग एक प्राचीन हिंदू कैलेंडर है तो गलत नहीं होगा। हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित हैं। इनमें से विक्रम पंचांग सबसे प्रमुख है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अगहन मास की अमावस्या आज
इस बार 23 नवंबर, बुधवार को अगहन मास की अमावस्या तिथि है। धर्म ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। ये तिथि पितरों को समर्पित है। मान्यता के अनुसार, इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो पितृ दोष का अशुभ प्रभाव कम हो सकता है। साथ ही इस दिन ग्रहों के दोष दूर करने के लिए भी उपाय, पूजा आदि विशेष रूप से किए जाते हैं।

23 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 November 2022)
23 नवंबर 2022, दिन बुधवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 06.53 तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन अमावस्या से संबंधित पूजा, उपाय आदि कर्म किए जाएंगे। बुधवार को विशाखा नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को विशाखा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बनेगा। इसके अलावा अमृत सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, शोभन और अतिगण्ड नाम के 4 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:13 से 01:33 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
बुधवार को चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य, बुध और शुक्र स्थित है। इस तरह एक ही राशि में 4 ग्रह होने से चतुर्ग्रही योग इस दिन बनेगा। इस दिन शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

23 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- कृष्ण 
दिन- बुधवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- विशाखा
करण- चतुष्पद और नाग
सूर्योदय - 6:49 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 23 5:52 AM
चन्द्रास्त - Nov 23 5:09 PM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है।

23 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:10 AM – 9:31 AM
कुलिक - 10:52 AM – 12:13 PM
दुर्मुहूर्त - 11:51 AM – 12:34 PM
वर्ज्यम् - 01:17 AM – 02:45 AM


ये भी पढ़ें-

Margashirsh Amavasya 2022: 23 नवंबर को अमावस्या पर 3 शुभ योग, ये 8 उपाय जीवन में लाएंगे सुख-समृद्धि


Shukra Uday November 2022: उदय हुआ शुक्र ग्रह, इन 3 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती पूरे साल करेगी परेशान, जानें और क्या-क्या होगा?


Disclaimer: इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।