Aaj Ka Panchang: 24 नवंबर, गुरुवार को अनुराधा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 01:34 से 02:54 तक रहेगा।

उज्जैन. वर्तमान में कई तरह के पंचांग प्रचलित हैं। इनके आधार भी अलग-अलग होते हैं, इसलिए कई पंचांगों में असमानता देखने को मिलती है। वर्तमान में विक्रम संवंत से संबंधित पंचांग ही सबसे ज्यादा सटीक है। पंचांग के 5 प्रमुख अंग बताए गए हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। पंचांग में शुभ मुहूर्त के अलावा गृह-नक्षत्र परिवर्तन से जुड़ी रोचक जानकारी भी आसानी से मिल जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 November 2022)
24 नवंबर 2022, दिन गुरुवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन अनुराधा नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को अनुराधा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 01:34 से 02:54 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
गुरुवार को गुरु अपनी ही राशि यानी मीन में वक्री से मार्गी हो जाएगा, यानी सीधी चाल चलने लगेगा। इस दिन चंद्रमा, सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में रहेंगे। शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

24 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल 
दिन- गुरुवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- अनुराधा
करण- किस्तुघन और बव
सूर्योदय - 6:50 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 24 6:59 AM
चन्द्रास्त - Nov 24 5:59 PM
अभिजीत मुहूर्त- 11:52 AM – 12:35 PM

24 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:50 AM – 8:11 AM
कुलिक - 9:31 AM – 10:52 AM
दुर्मुहूर्त - 10:25 AM – 11:08 AM और 02:44 PM – 03:27 PM
वर्ज्यम् - 12:41 AM – 02:08 AM


ये भी पढ़ें-

Vinayaki Chaturthi November 2022: नवंबर 2022 में कब है विनायकी चतुर्थी? जानें डेट, पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व


Vivah Panchami 2022: कब है विवाह पंचमी? जानें सही डेट, पूजा विधि, मुहूर्त, महत्व और आरती

महाभारत का फेमस कैरेक्टर था ये ’ट्रांसजेंडर’, श्राप-वरदान और बदले से जुड़ी है इनकी रोचक कहानी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।