हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 25 फरवरी 2022, शुक्रवार (Panchang February 25, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
25 फरवरी, शुक्रवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। 

शुभ योग और मुहूर्त
25 फरवरी, शुक्रवार को सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा जो सुबह 10.48 तक रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:19 से 06:07 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:16 से 01:02 तक है। अमृत काल सुबह 04.38 से 06.07 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है राहु काल का समय
25 फरवरी, शुक्रवार को राहूकाल सुबह 11:14 से दोपहर 12:40 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 03.32 से शाम 04:58 तक, कुलिक सुबह 08:21 से 09:47 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 09:13 से 09:59 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
25 फरवरी, शुक्रवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे।

इस दिशा में न करें यात्रा
शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।