हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 25 जनवरी 2022, मंगलवार (Panchang January 25, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
25 जनवरी, मंगलवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो सुबह 07.48 से शुरू होकर 26 जनवरी, बुधवार की सुबह 06.25 तक रहेगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
25 जनवरी, मंगलवार को चित्रा नक्षत्र सुबह 08.20 तक रहेगा। इसके बाद स्वाती नक्षत्र प्रारंभ होगा, जो 26 जनवरी, बुधवार की सुबह 07.12 तक रहेगा। मंगलवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05.36 से 06.24 तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.17 से 01.00 तक रहेगा। अमृत काल रात 01.36 से 03.09 तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
25 जनवरी, मंगलवार को राहूकाल दोपहर 03:22 से 04:43 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 09.56 से 11:17 तक, कुलिक दोपहर 12:39 से 02:00 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 09:23 से 10:07 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
25 जनवरी, मंगलवार को चंद्रमा तुला राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा अनुकूल नहीं होती है। इस दिन अगर यात्रा करना जरूरी हो तो गुड़ खाकर यात्रा करें।