Aaj Ka Panchang: 26 अक्टूबर, बुधवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और इसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग रहेगा। इनके अलावा प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में पंचांग के पांच अंग बताए गए हैं- करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। इन सभी की गणना करने के बाद ही शुभ मुहूर्त निकाले जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में करण की संख्या 11, योग और नक्षत्रों की संख्या 27-27, वार की संख्या 7 और तिथियों की संख्या 16 बताई गई है। इन सभी का ज्योतिष शास्त्र में अलग-अलग महत्व है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज मनाएं गोवर्धन पूजा पर्व
धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा। ये तिथि इस बार 26 अक्टूबर, बुधवार को है। इस दिन गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा की जाती है। साथ ही अन्नकूट का आयोजन भी किया जाता है। अन्नकूट में भगवान श्रीकृष्ण को 56 पकवानों का भोग लगाया जाता है। गोवर्धन पूजा की परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है।

26 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 October 2022)
26 अक्टूबर 2022, दिन बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 02:42 तक रहेगी। इसके बाद द्वितिया तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन स्वाती नक्षत्र दोपहर 01:24 तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और इसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग रहेगा। इनके अलावा प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:10 से 01:35 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
बुधवार को चंद्रमा, सूर्य और शुक्र तुला राशि में, बुध कन्या राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

26 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- स्वाती और विशाखा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:32 AM
सूर्यास्त - 5:48 PM
चन्द्रोदय - Oct 26 7:08 AM
चन्द्रास्त - Oct 26 6:34 PM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है

26 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:57 AM – 9:21 AM
कुलिक - 10:46 AM – 12:10 PM
दुर्मुहूर्त - 11:48 AM – 12:33 PM
वर्ज्यम् - 06:43 PM – 08:14 PM


ये भी पढ़ें-

Bhai Dooj 2022 Date: न हों कन्फ्यूज, नोट कर लें भाई दूज की सही तारीख, जानें शुभ मुहूर्त भी

Govardhan Puja 2022: कब करें गोवर्धन पूजा 25 या 26 अक्टूबर को? सिर्फ इतनी देर रहेगा शुभ मुहूर्त