हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 28 मार्च 2022, सोमवार (Panchang March 28, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
28 मार्च, सोमवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन पापमोचनी एकादशी का व्रत किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
28 मार्च, सोमवार को सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 12.30 तक रहेगा। इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से शुभ योग इस दिन बन रहा है। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:51 से 05:39 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.07 से 12.56 तक रहेगा। अमृत काल रात 01.28 से 03.01 तक रहेगा।

ये है राहु काल का समय
28 मार्च, सोमवार को राहूकाल सुबह 07:58 से 09:29 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 11.00 से 12:32 तक, कुलिक दोपहर 02:02 से 03:34 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:56 से 01:44 तक और वर्ज्यम शाम 04.15 से 05.47 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
28 मार्च, सोमवार को चंद्रमा मकर राशि में, शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। गुरु कुंभ राशि में, सूर्य और बुध मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा 
सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।