हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 29 जनवरी 2022, शनिवार (Panchang January 29, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
29 जनवरी, शनिवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि का योग बन रहा है। इसे षटतिला एकादशी कहते हैं। इस दिन शनि प्रदोष और तिल द्वादशी का व्रत किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
29 जनवरी, शनिवार को सूर्योदय मूल नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शनिवार को मूल नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05.34 से 06.22 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.17 से 01.01 तक रहेगा। अमृत काल रात 09.06 से 10.33 तक रहेगा। अमृत काल और अभिजीत मुहूर्त में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
29 जनवरी, शनिवार को राहूकाल सुबह 09:55 से दोपहर 11:17 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 02.02 से 03:24 तक, कुलिक सुबह 07:10 से 08:33 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:38 से 09:22 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
29 जनवरी, शनिवार को चंद्रमा धनु राशि में, सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि बहुत जरूरी हो तो उड़द या अदरक खाकर यात्रा पर जाएं।