पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। 

उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 3 मई 2022, मंगलवार (Panchang May 3, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
3 मई, मंगलवार को विक्रम संवत 2079, जिसका नाम राक्षस है, के वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही परशुराम जयंती भी इसी दिन है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
3 मई, मंगलवार को सूर्योदय रोहिणी नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:20 से 05:08 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:57 से 12:49 तक रहेगा। अमृत काल रात 11:44 से 01:31 तक रहेगा।

ये है राहु काल का समय
3 मई, मंगलवार को राहूकाल दोपहर 03:37 से 05:14 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 09.10 से 10:47 तक, कुलिक दोपहर 12:23 से 02:00 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:31 से 09:22 तक और वर्ज्यम सुबह 09:35 से रात 11:23 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
3 मई, मंगलवार को चंद्रमा वृष राशि में, शनि कुंभ राशि में, सूर्य और राहु मेष राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, बुध ग्रह वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में और मंगल कुंभ राशि में रहेगा। 

इस दिशा में न करें यात्रा 
मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।