उज्जैन. पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 30 अप्रैल 2022, शनिवार (Panchang April 30, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
30 अप्रैल, शनिवार को विक्रम संवत 2079, जिसका नाम राक्षस है, के वैशाख मास की अमावस्या रहेगी। इस दिन पितृ दोष और शनि दोष के लिए विशेष उपाय किए जाएंगे।
शुभ योग और मुहूर्त
30 अप्रैल, शनिवार को सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। शनिवार को अश्विनी नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:22 से 05:10 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:49 तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 12:34 से 02:16 तक रहेगा।
ये है राहु काल का समय
30 अप्रैल, शनिवार को राहूकाल सुबह 09:11 से 10:47 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 02.00 से 03:37 तक, कुलिक सुबह 05:58 से 07:34 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 07:41 से 08:32 तक और वर्ज्यम सुबह 06:36 से 08:20 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
30 अप्रैल, शनिवार को शनि कुंभ राशि में, सूर्य, चंद्रमा और राहु मेष राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, बुध ग्रह वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में और मंगल कुंभ राशि में रहेगा।
इस दिशा में न करें यात्रा
शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
