Aaj Ka Panchang: 30 दिसंबर, शुक्रवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वजा और इसके बाद रेवती नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, वरीयान और परिघ नाम के 4 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। 

उज्जैन. तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण, इन पांच अंगों के योग से पंचांग बनता है। जिन ग्रंथों से हमारे पंचांग बनते हैं वे कम से कम 500 वर्ष पुराने हैं। पंचांग में महीने का हिसाब सूर्य व चंद्रमा की गति पर रखा जाता है। हमारे देश में लगभग 30 प्रकार के पंचांग प्रचलित हैं। पंचांगों में उत्सवों और व्रतों के अलावा ग्रहण, सूर्योदयास्त, आकाश में ग्रहों की स्थिति इत्यादि खगोलीय विषयों के बारे में बताया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

30 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 December 2022)
30 दिसंबर 2022, दिन शुक्रवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दिन भर रहेगी। शुक्रवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र सुबह 11:24 तक रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वजा और इसके बाद रेवती नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, वरीयान और परिघ नाम के 4 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर 11:09 से 12:29 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा मीन राशि में, बुध, शुक्र और शनि मकर राशि में, सूर्य धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

30 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:11 AM
सूर्यास्त - 5:46 PM
चन्द्रोदय - Dec 30 12:35 PM
चन्द्रास्त - Dec 31 1:09 AM

30 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:08 PM – 4:27 PM
कुलिक - 8:30 AM – 9:50 AM
दुर्मुहूर्त - 09:18 AM – 10:01 AM, 12:50 PM – 01:32 PM
वर्ज्यम् - 11:35 PM – 01:13 AM

ये भी पढ़ें-

महादेव के अलावा और किस-किस को था संजीवनी विद्या का ज्ञान? बहुत कम लोग जानते हैं ये बातें


19 साल बाद साल 2023 में बनेगा ये दुर्लभ संयोग, व्रत-त्योहारों में आएगा इतने दिनों का अंतर

Januray 2023 Festival Calendar: जनवरी 2023 में मनाएं जाएंगे ये व्रत-त्योहार, जानें पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।