हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 6 फरवरी 2022, रविवार (Panchang February 6, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
6 फरवरी, रविवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
6 फरवरी, रविवार को सूर्योदय रेवती नक्षत्र में होगा, जो सुबह 8.27 तक रहेगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से प्रवर्ध और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। 6 फरवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:31 से 06:19 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:18 से 01:02 तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 02:40 से शाम 04:20 तक रहेगा। अभिजीत और अमृत काल में शुभ काम किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
6 फरवरी, रविवार को राहूकाल दोपहर 12:40 से 02:04 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 12.40 से 02:04 तक, कुलिक दोपहर 03:27 से 04:50 तक, दुर्मुहूर्त शाम 04:44 से 05:29 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
6 फरवरी, रविवार को चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
रविवार और शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल लगता है। इस दिन यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना जरूरी हो तो घी अथवा दलिया खाकर घर से निकलें।