Aaj Ka Panchang: 7 नवंबर, सोमवार को अश्विनी नक्षत्र होने से राक्षस नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा सिद्धि और व्यातीपात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:02 से 09:24 तक रहेगा।

उज्जैन. वैसे तो हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित हैं, लेकिन सर्वाधिक प्रसिद्ध पंचांग है विक्रम जो भारत के उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भाग में माना जाता है। इसके बाद तमिल का उपयोग किया जाता है जो दक्षिण भारत में प्रचलित है। पंचांग मुख्यतः पाँच भागों से बना है। ये पांच भाग हैं- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण। हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक अनिवार्य हिस्सा है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज मनाया जाएगा देव दीपावली पर्व
धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास की पूर्णिमा पर देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 7 नवंबर, सोमवार को है। मान्यता है कि इस दिन सभी देवता काशी में आकर दीपावली मनाते हैं, इसलिए इस तिथि का विशेष महत्व है। इसी तिथि पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था, इसलिए इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं।

7 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 November 2022)
7 नवंबर 2022, दिन सोमवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 04:16 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन देव दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन अश्विनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को अश्विनी नक्षत्र होने से राक्षस नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा सिद्धि और व्यातीपात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:02 से 09:24 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
सोमवार को चंद्रमा मेष राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

7 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- अश्विनी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:39 AM
सूर्यास्त - 5:41 PM
चन्द्रोदय - Nov 07 5:06 PM
चन्द्रास्त - Nov 08 6:16 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 से 12:32 तक

7 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:47 AM – 12:10 PM
कुलिक - 1:33 PM – 2:56 PM
दुर्मुहूर्त - 12:32 PM – 01:16 PM और 02:44 PM – 03:29 PM
वर्ज्यम् - 10:38 AM – 12:18 PM


ये भी पढ़ें-

Aghan Month 2022: 9 नवंबर से शुरू होगा हिंदू पंचांग का 9वां महीना अगहन, जानें क्यों खास है ये महीना?

Chandra Grahan 2022: इन 4 ग्रहों के संयोग से होते हैं ग्रहण, जानें ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Rashi Parivartan November 2022: नवंबर 2022 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि? यहां जानें पूरी डिटेल