हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 9 फरवरी 2022, बुधवार (Panchang February 9, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
9 फरवरी, बुधवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
9 फरवरी, बुधवार को सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 1.51 तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:29 से 06:17 तक रहेगा। अमृत काल रात 09:42 से 11:29 तक रहेगा। अमृत काल में शुभ काम किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
9 फरवरी, बुधवार को राहूकाल दोपहर 12:40 से 02:04 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 08.29 से 09:53 तक, कुलिक सुबह 11:17 से 12:40 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:18 से 01:03 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
9 फरवरी, बुधवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
बुधवार को भी उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।