हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 9 जनवरी 2022, रविवार (Panchang January 9, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
9 जनवरी, रविवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन सप्तमी तिथि सुबह 11.09 तक रहेगी। इस दिन भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी, जो 10 जनवरी, सोमवार को दोपहर 12.24 तक रहेगी।

शुभ योग और मुहूर्त
9 जनवरी, रविवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रेवती नक्षत्र सुबह 07.10 से आरंभ होगा, जो 10 जनवरी, सोमवार की सुबह 08.49 तक रहेगा। रविवार को रेवती नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। 9 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:38 से 06:26 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.12 से 12.55 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त में शुभ काम किए जा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है राहु काल का समय
9 जनवरी, रविवार को राहूकाल शाम 04:34 से 05:54 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 12.33 से 01:53 तक, कुलिक दोपहर 03:14 से 04:34 तक, दुर्मुहूर्त शाम 04:28 से 05:11 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल यानी समय है। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
9 जनवरी, रविवार को चंद्रमा मीन राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि, में, सूर्य धनु राशि में रहेगा। बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।