हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 9 मार्च 2022, मंगलवार (Panchang March 9, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
9 मार्च, बुधवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। 

शुभ योग और मुहूर्त
9 मार्च, बुधवार को सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में होगा, जो सुबह 9 बजे तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:09 से 05:57 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल नहीं है। 

ये है राहु काल का समय
9 मार्च, बुधवार को राहूकाल दोपहर 12:37 से 02:05 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 09.13 से 09:41 तक, कुलिक सुबह 11:09 से दोपहर 12:37 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:13 से 01:00 तक और वर्ज्यम सुबह 02.30 से रात 04.18 रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
9 मार्च, बुधवार को चंद्रमा वृष राशि में रहेगा। मकर राशि में शुक्र, मंगल, और शनि ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे।

इस दिशा में न करें यात्रा
बुधवार को भी उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।