20 जुलाई से सूर्य पुष्य नक्षत्र में था, जो अब अश्लेषा नक्षत्र में आ चुका है। सूर्य के अश्लेषा नक्षत्र में आने से मौसम में अचानक बदलाव होने लगेंगे।

उज्जैन. देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। वहीं कुछ जगहों पर गर्मी और उमस बढ़ सकती है। वहीं बीमारियां बढ़ने और कुछ दुर्घटनाएं होने की भी आशंका बन रही है।
काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा के अनुसार सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में तो है लेकिन कर्क राशि में शनि के साथ दृष्टि संबंध बना रहा है। अशुभ योग की ये स्थिति 17 अगस्त तक रहेगी। जिसका असर मौसम, देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा। इनके प्रभाव से सिंह और धनु राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वाले लोग सितारों के अशुभ प्रभाव से बच जाएंगे। इनके अलावा तुला और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिंह और धनु राशि के लिए अशुभ समय
सूर्य के अश्लेषा नक्षत्र में आ जाने से सिंह और मीन राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 6 राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

कर्क सहित 8 राशि वालों के लिए अच्छा समय
मेष, मिथुन और सिंह राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। पारिवारिक मामलों के लिए भी समय शुभ कहा जा सकता है। इन 6 राशि वालों पर मौजूदा अशुभ ग्रह स्थिति का प्रभाव नहीं पड़ेगा।

तुला और कुंभ राशियों के लिए रहेगा मिला-जुला समय
सूर्य के पुनर्वसु नक्षत्र में आ जाने से कर्क, तुला और मकर राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 3 राशि वाले लोगों को धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्चा भी हो जाएगा। कुछ मामलों में सितारों का साथ मिलेगा वहीं कामकाज में रुकावटें, तनाव और विवाद होने की भी आशंका है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।