20 जुलाई, मंगलवार को मंगल ग्रह सिंह राशि में आ गया है। अब ये 5 सितंबर को इस राशि से निकलकर अगली राशि में चला जाएगा। तकरीबन इन 47 दिनों तक मंगल का असर देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा।

उज्जैन. मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होने से मौसम में भी बड़े बदलाव होंगे। मंगल ग्रह जमीन, कर्जा, खून, सेना, पुलिस, गुस्सा और उत्साह का कारक ग्रह है। मंगल के शुभ प्रभाव से इनसे जुड़े शुभ फल मिलते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देश-दुनिया पर असर
- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, मित्र की राशि में मंगल जा रहा है। उद्योग जगत में तेजी आएगी।
- बड़े प्रशासनिक फेरबदल होने के योग बन रहे हैं। शासन और प्रशासन में उथल-पुथल हो सकती है।
- सत्ता को लेकर विपक्ष की ओर से कोशिशें और संघर्ष बढ़ेंगे। देश के कुछ हिस्सों में झगड़े, हिंसा, प्रदर्शन और यातायात दुर्घटनाएं बढ़ेंगी।
- प्राकृतिक आपदाओं में बाढ़, तूफान, लेंड स्लाइड्स होने की आशंका है। पुल और रोड़ टूटने की भी घटनाएं होंगी।
- शनि-मंगल के अशुभ षडष्टक योग से संघर्ष, अशान्ति, रोग और उपद्रव हो सकते हैं। लोगों में पीलिया, दिल की बीमारी, ब्लड प्रेशर और पेट की बीमारियां बढ़ेंगी।
- मंगल के राशि परिवर्तन से मंगल और शनि का समसप्तक योग तो खत्म हो जाएगा, लेकिन षडाष्टक अशुभ योग का प्रभाव रहेगा।

मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
1.
मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शहद खाकर घर से निकलना चाहिए।
2. लाल चंदन का तिलक लगाएं। लाल फूलों से हनुमानजी की पूजा करें।
3. मंगलवार के दिन तांबे के बर्तन में अनाज भरकर हनुमान मंदिर में दान करना चाहिए।
4. मिट्‌टी के बर्तन में खाना खाएं। मसूर की दाल का दान करें।
5. पानी में थोड़ा सा लाल चंदन मिलाकर नहाएं।

मंगल के राशि परिवर्तन के बारे में ये भी पढ़ें

मंगल ने किया सिंह राशि में प्रवेश, 6 सितंबर तक किस राशि पर कैसा होगा इसका प्रभाव, जानिए