6 जुलाई, मंगलवार से सूर्य नक्षत्र बदलकर आर्द्रा से पुनर्वसु में आ चुका है। इस नक्षत्र में सूर्य 20 जुलाई तक रहेगा। ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार, जब सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में होता है तब बारिश का मौसम शुरू हो जाता है।

उज्जैन. वर्तमान में देश में खंड वर्षा हो रही है। इसका कारण बुध और राहु है। 7 जुलाई को बुध भी राशि बदलकर मिथुन में आ जाएगा। इससे बारिश के योग बनेंगे। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर भी पड़ेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन राशियों के लिए अच्छा समय
मेष, सिंह, कन्या और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। पारिवारिक मामलों के लिए भी समय शुभ कहा जा सकता है।

इन राशियों के लिए रहेगा मिला-जुला समय
सूर्य के पुनर्वसु नक्षत्र में आ जाने से वृष, मिथुन, तुला, धनु, कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 5 राशि वाले लोगों को धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्चा भी हो जाएगा। कुछ मामलों में सितारों का साथ मिलेगा वहीं कामकाज में रुकावटें, तनाव और विवाद होने की भी आशंका है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

इन राशियों के लिए अशुभ समय
सूर्य के पुनर्वसु नक्षत्र में आ जाने से कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां रहेंगी। नए कामों की शुरुआत से बचें। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी से भी बचें।