मई 2020 में कई ग्रहों की स्थितियां बदलने वाली है। इस माह में गुरु और शनि वक्री होंगे। मंगल राशि बदलेगा। 

उज्जैन. मई 2020 में कई ग्रहों की स्थितियां बदलने वाली है। इस माह में गुरु और शनि वक्री होंगे। मंगल राशि बदलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए मई माह में सभी नौ ग्रहों की दशा कैसी रहेगी और ग्रहों के लिए कौन-कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सूर्य- मई की शुरुआत में सूर्य मेष राशि में है। 14 मई को ये ग्रह राशि बदलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा।
चंद्र- चंद्र 1 मई को सिंह राशि और 3 तारीख को कन्या में प्रवेश करेगा। इसके बाद लगभग हर ढाई दिन में ये ग्रह राशि बदलेगा।
मंगल- 4 मई को ये ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।
बुध- ये ग्रह मेष राशि में है। 9 मई को बुध वृष राशि में जाएगा। 24 मई को ये ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
गुरु- ये मकर राशि में है और 14 मई को ये ग्रह वक्री हो जाएगा।
शुक्र- ये ग्रह वृष राशि में है। 13 मई को ये ग्रह वक्री हो जाएगा।
शनि- शनि मई में मकर राशि में रहेगा। 11 मई को शनि वक्री होगा।
राहु-केतु- ये दोनों ग्रह राशि नहीं बदलेंगे। राहु मिथुन में और केतु राशि में रहेगा।