Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी किसी राशि में 3 ग्रह एक साथ होते हैं ये तो इसे त्रिग्रही योग कहते हैं। इन ग्रहों की युति से कई शुभ और अशुभ योग भी बनते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर दिखाई देता है। 

उज्जैन. वर्तमान में धनु राशि में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह की युति बनी हुई है। ये युति 28 दिसंबर तक रहेगी। इसके बाद पहले शुक्र और बाद में बुध ग्रह राशि क्रम में आगे बढ़ जाएंगे। धनु राशि में इन तीन ग्रहों के एक साथ होने से 2 राजयोग बन रहे हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य (Budhaditya Raja Yoga) और बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मीनारायण (Lakshminarayan Raja Yoga) नाम के 2 राजयोग धनु राशि में बन रहे हैं। इनका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। आगे जानिए इन राजयोगों का किस राशि पर कैसा असर होगा… 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन राशियों के मिलेगा शुभ फल
ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण राजयोगों का सबसे शुभ प्रभाव जिन 6 राशियों पर देखने को मिलेगा, वे हैं मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन। इन 6 राशि वालों को नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे और वहीं बिजनेस में भी तेजी आएगी। प्रॉपर्टी के मामलों में फायदा मिलता नजर आ रहा है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा, अगर कोई पुरानी बीमारी है तो उसमें भी आराम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख-समृद्धि बनी रहेगी। 

इन राशियों के लिए मिला-जुला समय
बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण राजयोग के चलते वृष, मिथुन, सिंह, कन्या और धनु राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन लोगों को धन लाभ तो होगा, लेकिन इनके खर्च भी बढ़ते जाएंगे। हालांकि कुछ मामले इनके पक्ष में आते नजर आ रहे हैं। पुराने विवाद खत्म होंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। बैंक बैलेंस में मामूली इजाफा होगा।

इस राशि वालों को रहना है संभलकर
बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण राजयोग वैसे तो शुभ फल ही प्रदान करते हैं, लेकिन कभी-कभी किसी राशि के लिए परेशानी भी खड़ी कर देते हैं। इस समय ये दोनों राजयोग मकर राशि वालों के लिए समस्या का कारण बन सकते हैं। इस राशि के लोगों के कामकाज में रूकावट पैदा हो सकती हैं। इस समय इन्हें नए काम की शुरूआत करने के बचना चाहिए। लोन लेने से भी बचना चाहिए, नहीं तो ये निकट भविष्य में बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

Tarot Rashifal 2023: 78 टैरो कार्ड्स में छिपा है सभी का भविष्य, जानें आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023?

Ank Rashifal 2023: किस अंक वाले के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक अंक राशिफल से

Yearly Horoscope 2023: मेष से लेकर मीन तक, किस राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक राशिफल से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।