15 जनवरी से सूर्य उत्तरायण हो जाएगा। यानी इसी दिन मकर संक्रांति का पर्व भी मनाया जाएगा।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, इस बार मकर संक्रांति पर्व, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी पर होने वाली संक्रांति के बीच मनेगा। इस कारण यह सर्व सुख प्रदान करने वाली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गधे पर सवार होकर आएगी संक्रांति
पं. भट्‌ट के अनुसार, इस बार मकर संक्रांति का वाहन गधा है। इसके प्रभाव से निर्माण की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होगी। अपवाहन मेष होने से प्रजा में आतातायियों का आतंक बढ़ेगा और दंड की प्रबलता बढ़ेगी। पांडुर वस्त्र धारण करने से महंगाई में वृद्धि होगी। वैष्णवों को कष्ट, केतकी पुष्प के कारण शिव आराधना करने से सुख की प्राप्ति होगी। जानिए कैसा होगा 12 राशियों पर असर-


12 राशियों पर संक्रांति का प्रभाव
- मेष राशि वालों को धन लाभ हो सकता है।
- वृष राशि वालों को कार्यसिद्धि से फायदा होगा।
- मिथुन राशि वालों को अपने कामों में विजय मिलेगी।
- कर्क राशि के लिए आर्थिक हानि का समय है।
- सिंह राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।
- कन्या राशि वालों को आत्मसंतोष होगा।
- तुला राशि वालों को धन लाभ होगा।
- वृश्चिक राशि के लोग कलह और विवाद के कारण परेशान हो सकते हैं।
- धनु राशि वाले लोगों के ज्ञान में वृद्धि होगी।
- मकर राशि वालों का यश और कीर्ति बढ़ेगी।
- कुंभ राशि वालों को सम्मान मिलेगा।
- मीन राशि वाले भय ग्रस्त रह सकते हैं।