9 मई, शनिवार को बुध ग्रह राशि बदलकर मेष से वृष में प्रवेश कर चुका है। वृष राशि में बुध 24 मई तक रहेगा।

उज्जैन. ये बुध के शत्रु शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए ये राशि परिवर्तन कैसा रहने वाला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशि- बुध राशि से द्वितीय हो रहा है। ये शुभ योग बनाएगा। धन संबंधी कामों में राहत मिलेगी। परेशानियां दूर होंगी।

वृष राशि- आपके लिए बुध शुभ स्थिति में रहेगा। नौकरी में उन्नति हो सकती है। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि- ये समय परेशानियां बढ़ाने वाला रहेगा। द्वादश बुध आर्थिक मामलों में बाधाएं उत्पन्न करेगा। सावधान रहें। जोखिम लेने से बचें।

कर्क राशि- इस राशि के लिए बुध एकादश हो रहा है। इस वजह से कार्यों में बढ़ोतरी हो सकती है। मनचाहे काम पूरे हो सकेंगे। शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि- इन लोगों के बुध दशम रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। अटके काम पूरे होंगे। धन संबंधी कामों में गति आ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- इस राशि के लिए नवम बुध सुख में वृद्धि करने वाला रहेगा। पुराने विवादों का निपटारा हो सकता है। अटके काम फिर से शुरू हो सकते हैं।

तुला राशि- इस राशि के लिए अष्टम बुध परेशानियां बढ़ा सकता है। धैर्य से काम करें। सावधान रहेंगे तो हानि से बच सकते हैं। विवादों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि- आपके लिए बुध की सप्तम स्थिति सामान्य फल देने वाली रहेगी। अपने काम के अनुसार फल प्राप्त करेंगे। मेहनत करने में पीछे न हटें।

धनु राशि- षष्ठम बुध लाभ के योग बना सकता है। शत्रुओं की पराजित कर पाएंगे। परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। समय पक्ष का रहेगा।

मकर राशि- इस राशि के बुध पंचम रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। सभी ओर से सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धन में बढ़ोतरी हो सकती है।

कुंभ राशि- अनावश्यक चिंताएं बढ़ सकती हैं। चतुर्थ बुध के कारण नुकसान हो सकता है। विवादों से बचने की कोशिश करें। सावधान रहेंगे तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि- इस राशि के लिए तृतीय बुध पक्ष का रहेगा। नए काम कर पाएंगे। बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। कार्यों में सफलता के साथ सम्मान मिलेगा।