धर्म ग्रंथों के अनुसार, माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। इस बार ये अमावस्या 24 जनवरी, शुक्रवार को है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से कई गुना पुण्य मिलता है। मौनी अमावस्या पर किन चीजों का दान करना चाहिए, जानिए…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. गर्म कपड़े
माघ मास में शीत ऋतु होती है, इस मौसम में जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों जैसे- कंबल आदि का दान करना चाहिए।

2. खाने की गर्म चीजें
शीत ऋतु में उन चीजों का दान करने का विशेष महत्व बताया गया है कि जिसे खाने से शरीर को गर्मी मिलती है जैसे तिल, गुड़, खिचड़ी आदि।

3. काले तिल
अमावस्या को पितरों की तिथि कहा जाता है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए इस दिन काले तिल का दान करना चाहिए।

4. अनाज
अमावस्या पर अनाज दान करने का भी विशेष महत्व है। बाजरा, मक्का, गेहूं, चावल आदि अनाज इस दिन दान करना चाहिए।

5. भोजन
अमावस्या पर गरीबों को भोजन का दान करना चाहिए। इससे पितरों को आत्मा भी तृप्त होती है।