हिंदू पंचांग के अनुसार, अभी साल का दूसरा महीना यानी वैशाख चल रहा है जो 16 मई, सोमवार तक रहेगा। इसके अगले दिन से यानी 17 मई, मंगलवार से ज्येष्ठ मास शुरू हो जाएगा, जो हिंदू पंचांग का तीसरा महीना रहेगा। ये महीना 14 जून तक रहेगा।

उज्जैन. हिंदू धर्म ग्रंथों में ज्येष्ठ मास का विशेष महत्व बताया गया है। इसी महीने में नौतपा भी रहेगा। नौतपा (Nautapa 2022) वो 9 दिन होते हैं, जब सूर्यदेव अपने प्रचंड रूप में होते हैं और गर्मी काफी अधिक रहती है। पुराणों के अनुसार, इन 9 दिनों में दान करने का भी विशेष महत्व है। दान उन चीजों का करना चाहिए, जिससे लोगों को ठंडक मिले जैसे इस दौरान जल दान यानी प्याऊ की व्यवस्था करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश प्रसन्न होते हैं। जानिए इस बार कब से कब तक रहेगा नौतपा…

रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के आने पर शुरू होता है नौतपा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो नौतपा शुरू हो जाता है। रोहिणी तो 15 दिनों की होती है, लेकिन इसके प्रारंभिक 9 दिन नौतपा कहलाते हैं। इस बार 25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा और इसी के साथ नौतपा की शुरूआत भी होगी। नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते समय सूर्य का वृषभ राशि में बुध ग्रह के साथ योग बनेगा। ऐसा कहा जाता है कि रोहिणी के दौरान यदि बारिश हो जाए तो बाद में सामान्य से कम बारिश होती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्रहों की बनेगी युति और बनाएं जाएंगे ये पर्व
ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते समय मेष राशि में राहु-शुक्र की युति बनेगी। वृषभ राशि में सूर्य और बुध की युति बनेगी, जिससे बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा।। मीन राशि में मंगल, चंद्र और गुरु की युति रहेगी। केतु तुला राशि में रहेगा। कुंभ राशि में शनि रहेगा। राहु-शुक्र की नजर केतु पर रहेगी। नौतपा के दौरान 26 मई को अपरा एकादशी का व्रत किया जाएगा, वहीं 27 मई को प्रदोष व्रत, 29 और 30 मई को अमावस्या तिथि रहेगी। 


ये भी पढ़ें-

Chandra grahan 2022: कब होगा साल का पहला चंद्रग्रहण? जानिए तारीख, समय और सूतक से जुड़ी हर खास बात

lunar eclipse 2022: होने वाला है साल का पहला चंद्रग्रहण, किन देशों में देगा दिखाई? जानिए और खास बातें भी

गुड लक बढ़ाने के लिए अपनी जेब में रखें खास रंग का पर्स, ऐसे चुनें अपना लकी कलर, कोई भी कर सकता है ये उपाय