16 दिसंबर, सोमवार की रात 12.29 बजे सूर्य वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार 15 जनवरी तक सूर्य इसी राशि में रहेंगे। इस समय को खरमास कहा जाता है।

उज्जैन. धनु राशि में सूर्य के होने से नई दुकान और व्यापार प्रारंभ, विवाहादि कार्य नहीं करना चाहिए। 15 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद ही शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। जानिए सूर्य के इस राशि परिवर्तन का किस राशि पर क्या असर होगा-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष- सुख-शांति मिलेगी। ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। कार्यों में किसी नुकसान की संभावना नहीं है।
वृषभ- धन की आकस्मिक प्राप्ति हो सकती है। कार्यों में लाभ मिलेगा। संतान से लाभ और सहयोग मिलेगा।
मिथुन- शासकीय कार्यों से लाभ मिलेगा। शत्रुओं को पराजित कर पाएंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी।
कर्क- जमीन-जायदाद से लाभ होगा। कोर्ट से संबंधित मामलों को लेकर चिंता हो सकती है। देरी से लाभ मिलने के योग हैं।
सिंह- सामान्य समय रहेगा। मनोरंजन और आंनददायक कार्यों में समय व्यतीत होगा।
कन्या- पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा, सभी काम ठीक से कर पाएंगे। शत्रुओं को पराजित करने में सफल होंगे और लाभ होगा।
तुला- आधुनिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। सुख-सुविधा की चीजों पर खर्च होगा। संयमपूर्वक समय बिताने की सलाह है।
वृश्चिक- सावधानी रखने का समय है। अति उत्साह में कोई कार्य नहीं करें, वरना हानि हो सकती है। निवेश से बचें।
धनु- अनावश्यक चिंता रहेगा। राजपक्ष से लाभ होगा, सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है।
मकर- कार्यों में सुधार होगा और नई योजनाओं पर विचार होगा।
कुंभ- वाहन सुख मिल सकता है। धन संबंधी लेन-देन में सावधानी रखने का समय है। कार्यों में सफलता मिल सकती है।
मीन- आशा के अनुरूप कार्य नहीं हो पाएंगे, अज्ञात भय और चिंता बनी रहेगी।