वैदिक ज्योतिष की कई शाखाएं हैं, हस्तरेखा शास्त्र भी इनमें से एक है। इसके अंतर्गत किसी भी व्यक्ति के हथेली की रेखाएं देखकर उसके भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में काफी कुछ जाना जा जा सकता है।

उज्जैन. हस्तरेखा विज्ञानियों का मानना है कि लड़कियों की हथेली देखकर कुछ विशेष रेखाओं का अध्ययन कर उसके होने वाले पति यानी फ्यूचर हसबैंड के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है कि उसका स्वभाव कैसा होगा, वो धनवान होगा या नहीं, वो नौकरीपेशा होगा या कोई बिजनेसमैन। हालांकि ये सिर्फ एक संकेत मात्र होते हैं। लेकिन इन संकेतों को भी सिरे से नकारा नहीं जा सकता। इसमें कुछ न कुछ सच्चाई तो जरूर होती है। आगे जानिए हथेली की वो कौन-सी रेखा और निशान हैं जिनसे लड़कियां अपने होने वाले पति के बारे में जान सकती है… 

हथेली में यहां होती है लव लाइन
हस्तरेखा शास्त्रियों के अनुसार, हथेली में सबसे छोटी अंगुली के नीचे बुध पर्वत होता है और इसके ठीक नीचे की रेखा विवाह रेखा कहलाती है। इस रेखा के नीचे बाहर से आकर एक कर्व के रूप में मध्यमा अंगुली तक जाने वाली रेखा हृदय रेखा कहलाती है। इस रेखा को लव लाइन भी कहते हैं। वैवाहिक जीवन, प्रेम, जीवनसाथी के व्यवहार आदि का पता लगाने के लिए इन दोनों रेखाओं का गहराई से अध्ययन किया जाता है। इसी के माध्मय से लड़की के फ्यूचर हसबैंड के बारे में भी जाना जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये हैं लव लाइन से जुड़े कुछ संकेत
1.
यदि विवाह और हृदय रेखा में भी कोई दोष ना हो यानी दोनों रेखाएं स्पष्ट और सीधी हो तो होने वाला पति ईमानदार, केयरिंग और अच्छी कमाई करने वाला होता है। ये बिजनेस मैन भी हो सकता है और नौकरीपेशा भी।
2. यदि हृदय रेखा की शुरुआत में पक्षी के पंख जैसी बारीक-बारीक रेखाएं हो तो होने वाला पति बहुत ही भाग्यशाली होता है। उसके पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती और वो अपनी पत्नी की हर बात मानने वाला होता है।
3. जिस लड़की की हथेली में विवाह रेखा छोटी हो और हृदय रेखा भी दोषपूर्ण (कटी-फटी) हो तो ऐसी लड़की को मिलने वाल पति उसे प्यार नहीं करता। उसके दूसरे अफेयर भी हो सकते हैं। ऐसा व्यक्ति हमेशा अपनी जिम्मेदारियों से भागता रहता है।
4. यदि विवाह रेखा अंतिम सिरे पर जाकर दो भागों में बंट जाए तो ऐसा पति जीवनसाथी अपने माता-पिता और पत्नी के बीच सामंजस्य नहीं बना पाता।
5. यदि आपके हाथ में विवाह रेखा पर तिल काला तिल हो तो जीवनसाथी की मृत्यु आपसे पहले हो सकती है।


ये भी पढ़ें-

पैरों के तलवों में होते हैं किस्मत चमकाने वाले निशान, जो बताते हैं नेचर और फ्यूचर

Shani Jayanti 2022: इन 8 वाहनों पर सवार होकर शनिदेव देते हैं शुभ-अशुभ फल

Shani Jayanti 2022: शनि के प्रभाव से मेष राशि वालों को होगा फायदा, कर्क वालों को बढ़ सकता है तनाव