Palmistry: कुछ लोगों के जीवन में ऐसी स्थितियां बन जाती हैं कि उन्हें दूसरी शादी करनी पड़ती है या फिर शादी के बाद उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी होता है। हथेली की रेखाओं से ऐसे लोगों के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। 

उज्जैन. हथेली की रेखाओं से किसी भी व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर से जुड़ी कई बातें जानी जा सकती हैं। हथेली में एक रेखा ऐसी भी होती है जो लव लाइफ के बारे में हर राज खोल देती है। किस व्यक्ति की दो शादियां हो सकती हैं या विवाह के बाद उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो सकता है। ये बातें भी हथेली की रेखाओं से जानी जा सकती है। आगे जानिए इन रेखाओं के बारे में…

यहां होती है विवाह रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है। बुध पर्वत के अंत में कुछ आड़ी रेखाएं होती हैं। इसे विवाह रेखा कहते है। किसी भी व्यक्ति के अफेयर और मैरिटल लाइफ का आंकलन इसी रेखा की बनावट के आधार पर किया जाता है। यह रेखा जितनी साफ और स्पष्ट होती है लव लाइफ उतनी ही अच्छी होती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेम प्रसंग भी बताती हैं ये रेखाएं
बुध पर्वत पर जितनी आड़ी रेखाएं होती है व्यक्ति के उतने ही प्रेम प्रसंग हो सकते हैं, ऐसा माना जाता है। धुंधली एवं अस्पष्ट रेखाओं का इन मामलों में विचार नहीं किया जाता है। जो रेखा सबसे लंबी और साफ होती है उसे विवाह रेखा माना जाता है। अन्य रेखाओं को प्रेम प्रसंग के रूप में माना जाता है। इनमें से कुछ रेखाएं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में भी बताती हैं।

ऐसे लोगों की होती हैं दो शादियां या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
1.
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, विवाह रेखा टूटी हो या कटी हुई हो तो पहला विवाह टूटने की संभावना होती है। इस स्थिति में व्यक्ति की दूसरी शादी की संभावना बनती है।
2. यदि विवाह रेखा नीचे की ओर झुकी हुई होती है तो मैरिड लाइफ में कई प्रकार की परेशानी आती है। विवाह रेखा अगर शुरूआत में ही दो शाखाओं में बट जाए तो उस व्यक्ति की शादी टूटने की आशंका सबसे ज्यादा रहती है। ऐसे लोगों के विवाह के साथ-साथ अन्य महिलाओं से भी संबंध होते हैं।
3. बुध क्षेत्र में दो विवाह रेखाएं मौजूद हों और भाग्य रेखा से निकलकर उसकी एक शाखा हृदय रेखा में मिल रहा हो तब उस व्यक्ति की दूसरी शादी होने की संभावना रहती है।

ये भी पढ़ें-

Ganesh Chaturthi 2022: श्रीराम ने की थी इस गणेश मंदिर की स्थापना, यहां आज भी है लक्ष्मण द्वारा बनाई गई बावड़ी


Ganesh Chaturthi 2022: भूल से भी न करें श्रीगणेश के पीठ के दर्शन, नहीं तो पड़ेगा पछताना, जानें कारण

Lalbaugcha Raja Live Darshan: मुंबई के लाल बाग के राजा करते हैं हर मुराद पूरी, यहां करें लाइव दर्शन