ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में हस्तरेखा (Palmistry) विज्ञान का एक विशेष महत्व है। इसके अंतर्गत हाथों पर बनी रेखाओं को देखकर व्यक्ति के सुख-दुख के बारे में भी बताया जा सकता है। इसी सिलसिले में आज हम बात करने वाले हैं विष्णु रेखा (Vishnu Rekha) के बारे में। 

उज्जैन. हथेली की विष्णु रेखा के बारे में मान्यता है कि उसके होने से व्यक्ति के जीवन में भगवान विष्णु की एक विशेष कृपा होती है। ये लकीर जिस व्यक्ति के हाथों में होती है, उसे बहुत ही सौभाग्यशाली माना जाता है। विष्णु रेखा के होने से व्यक्ति को जीवन में किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। उसका पूरा जीवन खुशहाली से भरा होता है। आगे जानिए इस रेखा से जुड़ी खास बातें…

यहां होती है ये रेखा

जब हृदय रेखा से कोई लकीर निकलकर कुछ इस प्रकार से गुरु पर्वत पर जाती है कि हृदय रेखा 2 भागों में विभाजित हो जाए, तो उसे विष्णु रेखा (Vishnu Rekha in palm) कहा जाता है। ऐसे व्यक्ति जिनके हाथों में विष्णु रेखा होती है, उन्हें काफी सौभाग्यशाली माना जाता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 बनी रहती है भगवान की कृपा
जिन लोगों की हथेली में ये रेखा होती है, उनके ऊपर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। मान्यता है कि इन लोगों के जीवन में आने वाली दिक्कतों से भगवान विष्णु उनको बचा लेते हैं। विष्णु रेखा वाले लोग एक प्रकार का निर्भीक किस्म का स्वभाव रखते हैं। इसी वजह से इन लोगों के दुश्मन भी इनका कुछ बिगाड़ नहीं पाते।

मिलती है सफलता
इन लोगों को जीवन में खूब कामयाबी मिलती है। इन्हें हमेशा अपने कार्यक्षेत्र में ऊंचा मुकाम मिलता है। समाज में इनकी खूब मान सम्मान और प्रतिष्ठा की जाती है। इस वजह से ये लोग जीवन में सफल और कामयाब इंसान बनते हैं।

होते हैं ईमानदार
विष्णु रेखा वाले लोगों के लोग दूसरों के लिए एक मिसाल बन कर उभरते हैं। ये विपरीत परिस्थितियों का भी डट कर सामना करते हैं। अपने लक्ष्य को लेकर ये लोग काफी दृढ़ निश्चय रखते हैं। ऐसे लोग सदा सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर आगे बढ़ते हैं।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

हथेली के ये 4 शुभ योग दिलाते हैं पद-प्रतिष्ठा, धन-संपत्ति और भी बहुत कुछ

Palmistry: आपको मान-सम्मान, प्रसिद्धि और धन मिलेगा या नहीं, जान सकते हैं हथेली की इस जगह से

हथेली के तिल बताते हैं कब चमकेगी आपकी किस्मत, आपके पास पैसा होगा या नहीं?

palmistry: हथेली में यहां होती है धन रेखा, इससे जान सकते हैं लाइफ में कितना पैसा होगा आपके पास

Palmistry: हथेली के ये अशुभ निशान बना देते हैं कंगाल और जीवन भर करना पड़ता है परेशानियों का सामना