शरीर लक्षण विज्ञान के अनुसार किसी भी व्यक्ति का चेहरा एक खुली किताब होता है, जिसके जरिए उसके कैरेक्टर और नेचर के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। होंठ भी चेहरे का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। होंठ चेहरे को सुंदरता प्रदान करने के साथ-साथ कामवासना को भी पूरा करते हैं। समुद्र शास्त्र में हम होठों के जरिए इंसान के स्वभाव और भविष्य के बारे में भी पता लगा सकते हैं।

उज्जैन. समुद्र शास्त्र में इंसान के हाथ और चेहरे को बहुत महत्व दिया जाता है। शरीर लक्षण विज्ञान भी इस बात से सहमति रखता है। शरीर लक्षण विज्ञान के अनुसार किसी भी व्यक्ति का चेहरा एक खुली किताब होता है, जिसके जरिए उसके कैरेक्टर और नेचर के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। होंठ भी चेहरे का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। होंठ चेहरे को सुंदरता प्रदान करने के साथ-साथ कामवासना को भी पूरा करते हैं। समुद्र शास्त्र में हम होठों के जरिए इंसान के स्वभाव और भविष्य के बारे में भी पता लगा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. गुलाबी होंठ- गुलाबी होंठ वाले लोगों को समाज में बहुत मान-सम्मान मिलता है। ये तेज दिमाग वाले होते हैं। अपने स्वभाव के कारण ये सभी के प्रिय होते हैं। इनका पारिवारिक जीवन भी सुखमय होता है।

2. रसिक होंठ- ऐसे होंठ लाल रंग, नर्म, चिकने व दिखने में कलात्मक होते हैं। इन लोगों को देखकर कोई भी मोहित हो सकता है। ऐसे होंठ वाले लोग सुंदर होते हैं, और हर तरह के सुख को भोगते हैं। 

3. लाल होंठ- ऐसे होंठ वाले लोग बहुत गुस्से वाले, छोटी-छोटी बात पर उत्साहित होने वाले, जिद्दी और साहसी होते हैं। गुस्से पर काबू न कर पाने के कारण ये मुसीबत में भी जल्दी फंस जाते हैं।

4. संकुचित होंठ- ऐसे होंठ छोटे और पतले होते हैं, इनमें कोई रंग नहीं होता। जिन लोगों के ऐसे होंठ होते हैं वे दिखावा ज्यादा करते हैं। दूसरों को अपनी शान दिखाना इनकी आदत होती है। इन लोगों के पास पैसा भी बहुत होता है। 

5. मोटे होंठ- थुलथुले और मांस से भरपूर होंठ दिखने में भी बदसूरत लगते हैं। ऐसे होंठ वाले लोगों के पास पैसा तो बहुत होता है, लेकिन इन्हें मान-सम्मान नहीं मिलता। ऐसे लोग गुस्सैल, जिद्दी और अपराधी स्वभाव के होते हैं।

6. उभरे हुए होंठ- जिन लोगों के होंठ उभरे हुए होते हैं, ऐसे लोग मांसाहारी, मंदबुद्धि, डरपोक, नीचसंगत, हीनभावना से ग्रसित रहते हैं।